राँची

“जो प्राप्त है वही पर्याप्त है अन्यथा सर्वत्र दु:ख व्याप्त है” : स्वामी रितेश्वर

वर्तमान समय के समस्त विद्यार्थी अपने धर्म अध्यात्म की पूरी जानकारी रखें : स्वामी रितेश्वर

नितीश_मिश्र

राँची(#खबर_आजतक): ‘द इंपरेटिव लाइफ, मैनेजमेंट,इकोनॉमिक्स’’ कॉफी विद सद्गुरु रितेश्वर महाराज का कार्यक्रम मंगलवार को आहूत की गई। इसमें झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा,संत जेवियर कॉलेज के एचओडी निधि आर्या, प्रोफेसर कौशिक, सीए ग्रुप राँची ब्रांच के चेयरमैन प्रभात अग्रवाल, प्रोफेशनल्स कांग्रेस के राँची चैप्टर अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, प्रदेश कोऑर्डिनेटर विद्याकर कुँवर, प्रदेश सेक्रेटरी ख्याति मुंजाल, इंटरनेशनल हिंदू स्कूल वाराणसी के प्राचार्य विनीत जयसवाल, संत जेवियर कॉलेज के छात्र-छात्राएँ, लॉ कॉलेज के छात्र छात्राएँ मौजूद थे। जिन्होंने रितेश्वर महाराज से लाइफ, मैनेजमेंट,एकोनॉमिक्स से कुछ-कुछ सवाल भी पूछे और प्रश्नों के उत्तर भी मिले। इस कार्यक्रम में सीए ग्रुप की टीम और चेंबर ऑफ कॉमर्स की टीम भी मौजूद थे।

‘द इंपरेटिव लाइफ,मैनेजमेंट,इकोनॉमिक्स’’ कॉफी विद सद्गुरु रितेश्वर महाराज कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रितेश्वर महाराज से विभिन्न प्रश्नोत्तर पूछे और उनके प्रश्नों के उत्तर मिले। इस दौरान रितेश्वर महाराज ने स्प्रिचुअल नॉलेज भी दिया।

वहीं सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने कहा कि हिंदू से हिंदुस्तान बना है। मेरा मुख्य उद्देश्य है कि आज के जो विद्यार्थी हैं स्कूल, कॉलेज के इन लोगों को जागृत किया जाए अपने धर्म के बारे में जाने अध्यात्म के बारे में जाने उनका पूरी तरह से ज्ञान लें और आज जो पश्चिम के कल्चर को यह बच्चे फॉलो करते हैं तो उसमें हर चीजें सीखने लायक नहीं है। पश्चिम की वही चीजें लें जिसमें कुछ ज्ञान मिले और अपने हिंदुस्तानी कल्चर को कभी न भूले। उसी माध्यम से यह लोग अपने हिंदुस्तान को आगे बढ़ा सकते हैं क्योंकि अगर आज इस जेनरेशन में यह बच्चे बदलेंगे नहीं तो अगला जनरेशन को कुछ भी नहीं मालूम रहेगा अपने कल्चर के बारे में, हिन्दी को ही अपना प्रथम भाषा माने और अंग्रेजी को सेकेंडरी भाषा माने स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर्स के माध्यम से ही बच्चों को सही मार्ग दिखाया जा सकता है, जीवन में जो भी गुस्सा आता है |

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि सनातन समृद्धि संगठन के द्वारा आने वाले समय में सनातन धर्म की विशेषताओं को कैसे रोजमर्रा की जिंदगी में मजबूती से आगे बढ़े और अपने देश को आगे बढ़ाएँ उसी उद्देश्य के साथ काम किया जाएगा।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि बहुत जरुरी है कि लाइफ को कैसे स्पिरिचुअली और इकोनॉमिकली मैनेजमेंट के तहत में आगे बढ़ाएँ और इस कार्यक्रम में आकर काफी अच्छा लगा और मन प्रसन्न हो गया। इसके लिए मैं सद्गुरु रितेश्वर महाराज का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।

इसके पश्चात रितेश्वर महाराज ने यह सब से रिलेटेड धर्म,ज्ञान और आधुनिकता के सवाल पर सभी को बारी-बारी से जवाब दिया, कैसे लोग ज्ञान को प्राप्त करें और अज्ञानता से दूरी बनाएँ इसकी भी शिक्षा दी।

इस कार्यक्रम में सीए प्रहलाद अग्रवाल ,राहुल चौधरी, आलोक आनन्द, अभिमन्यु तिवारी, जेपी शर्मा, अभिनय सिंह, पंकज माकड़, दीपक, प्रवीण शर्मा, अंकुर जैन, अभिषेक केड़िया, पारस थापा, प्रोफेशनल्स कांग्रेस के राँची महानगर अध्यक्ष कृष्णा सहाय, ग्रामीण अध्यक्ष संजीव महतो , विकास सिन्हा, सरवर पॉल, राजीव चौरसिया, प्रेम कुमार, विवेक धान, सोनू सिंह, आयुष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related posts

कमलेश सिंह ने डाल्टनगंज से हवाई सेवा पर सरकार से माँगा जवाब

Nitesh Verma

राँची : आरयू के केमिस्‍ट्री विभाग में लगायी गई सैनिट्री पैड वेंडिग और इनसेनेरेटर मशीन

Nitesh Verma

धर्म: संकट मोचन हनुमान मंदिर के संचालक महामंडलेश्वर सूर्य नारायण दास ने राज्य सरकार को दी चेतावनी, कहा – “सनातन के प्रति ऐसा रवैया ठीक नहीं”

Nitesh Verma

Leave a Comment