झारखण्ड राँची राजनीति

झामुमो का बढ़ता जनाधार, रातू से सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन

नितीश_मिश्र

राँची (खबर आजतक): झारखंड मुक्ति मोर्चा का जनाधार मजबूत होता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को राँची जिले के हरमू स्थित झामुमो केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में रातु प्रखण्ड के सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।

झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरू शिबू सोरेन के नेतृत्व से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने किया। उन्होंने सभी नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की नीति, सिद्धांतों एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

झामुमो राँची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के नेतृत्व में सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा रातु मंडल के पूर्व मंत्री अविनाश लकड़ा, अमित सिंह, पंकज साहू, अभिषेक कुमार राजभर, कांग्रेस के वरीय सदस्य प्रकाश उरांव, और वार्ड सदस्य ममता कुमारी के साथ अनीता देवी, शोभा कुमारी, रेखा देवी, मंगरा उरांव, तिग्गा, महेंद्र सिंह, अमर सिंह, कुंदन सिंह, सुक्खू उरांव, अशोक गुप्ता, अजय मिर्धा, बबलू लोहरा, अलबेला लकड़ा, अनुभव यादव, बादल मिर्धा, अनूप लकड़ा सहित अन्य सैकड़ों लोग शामिल रहे।

इस कार्यक्रम की सफलता में झामुमो राँची जिला के वरिष्ठ सदस्य महावीर विश्वकर्मा और रातू प्रखंड संयोजक प्रमुख बेलाल अंसारी की अहम भूमिका रही।

Related posts

उपराष्ट्रपति चुनाव : बी. सुदर्शन रेड्डी ने की हेमन्त सोरेन से मुलाकात, प्रेसवार्ता में बोले- सीएम को किया गया प्रताड़ित

admin

आदिवासी समाज के लोगो का धर्मान्तरण कराने की कोशिश आरएसएस और भाजपाई लोग कर रहे है : विजय शंकर

admin

भाजपा जारी लिस्ट पर करे पुनर्विचार, नहीं तो लड़ूँगा निर्दलीय चुनाव: संदीप

admin

Leave a Comment