झारखण्ड राँची

झारखंड आंदोलनकारियों को सुदेश महतो ने दिया ‘विनोद बाबू सम्मान’


राँची : राजगंज, धनबाद में विनोद विचार मंच द्वारा आयोजित ‘विनोद बाबू जन सम्मान समारोह’ में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने झारखंड आंदोलनकारियों और बुद्धिजीवियों को ‘विनोद बाबू सम्मान’ से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती ने केवल खनिज ही नहीं, बल्कि विनोद बिहारी महतो जैसे महान चिंतक को भी जन्म दिया, जिन्होंने झारखंड आंदोलन को वैचारिक दिशा दी और ‘पढ़ो और लड़ो’ का नारा दिया। सुदेश महतो ने घोषणा की कि विनोद बाबू के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए राजगंज में भव्य स्मारक का निर्माण किया जाएगा। समारोह में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी विनोद बाबू के सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

आगामी 25 मई को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का मजदूरों से आव्हान

admin

सीएमपीडीआई में तकनीकी कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन

admin

132वीं जयंती पर याद किए गए डॉ भीमराव अंबेडकर

admin

Leave a Comment