झारखण्ड राँची

झारखंड उच्च न्यायालय में मानव अधिकार मिशन के पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति


राँची (खबर_आजतक): मानव अधिकार मिशन की झारखंड प्रदेश इकाई ने सोमवार को उच्च न्यायालय से संबंधित पाँच अधिवक्ताओं की नियुक्ति कर उन्हें लीगल एडवाइजरी कमिटी में शामिल किया है।

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष पी.के. लाला द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किए गए। कमिटी में शामिल किए गए अधिवक्ताओं की सूची इस प्रकार है:

  1. नमित कुमार (अधिवक्ता) – अध्यक्ष
  2. प्रीति सिन्हा (अधिवक्ता) – सदस्य
  3. सोनाली भट्टाचार्जी (अधिवक्ता) – सदस्य
  4. भूपेन्द्र सिंह (अधिवक्ता) – सदस्य
  5. अनन्त विक्रम (अधिवक्ता) – सदस्य

इस अवसर पर मानव अधिकार मिशन की झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सोहिनी राय भी मौजूद रहीं।
संस्था का उद्देश्य राज्य में मानवाधिकार से संबंधित मामलों में विधिक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। नियुक्त अधिवक्ता मिशन के उद्देश्यों को न्यायिक क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

Related posts

चित्रगुप्त महापरिवार ने दी स्व. शैलेश्वर प्रसाद वर्मा को श्रद्धांजलि, पोते दर्श वर्मा ने संभाला सम्मान

admin

राज्यपाल से मिले राज्यसभा उप सभापति हरिवंश, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

admin

राशन वितरण का प्रतिशत बढ़ाने व शत-प्रतिशत आधार सीडिंग करने का दिया निर्देश

admin

Leave a Comment