गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

झारखंड की राजनीति को नई दिशा देने के संकल्प के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

गिरिडीह (ख़बर आजतक) : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था।

बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनाव और जनता के हितों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

बैठक को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर और दीपक महतो ने भी संबोधित किया।

बैठक में महासचिव यशोदा देवी, विजय साहू वरिष्ठ नेता सुधा देवी, बबीता कुमारी, टिकैत महतो, गुड्डू यादव, सचिन महतो, दिलीप दांगी, मंटू महतो, परमेश्वर महतो, शिवलाल दांगी,युवा एवं महिला प्रतिनिधि प्रियंका शर्मा, खुशबू कुमारी, नवीन महतो, परवाज़ खान, अनूप पांडे, कम्पू यादव, करण महतो, संजय मेहता, बबलू महतो
सातों जिलों के प्रमुख पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे.
इस बैठक में पार्टी ने झारखंड की राजनीति में नई दिशा और मजबूती लाने का संकल्प लिया और क्षेत्रीय विकास को गति देने पर जोर दिया।

Related posts

दिव्यांगों के सतत विकास हेतु समेकित प्रयास की जरूरत: अमर बाउरी

admin

स्वांग उत्तरी के मुखिया ने उप मुखिया को पंचायत भवन में प्रवेश पर लगाया रोक

admin

GGSESTC कांड्रा मे उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

admin

Leave a Comment