झारखण्ड राँची राजनीति

झारखंड कुरमी महासभा ने अनगड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

होनहार छात्र ही बनाएंगे शहीदों के सपनों का झारखंड : सुदेश महतो

नितीश मिश्र, राँची

रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड कुरमी महासभा द्वारा रविवार को अनगड़ा में 11वां जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस समारोह में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुरमी समाज के 50 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के ये होनहार बच्चे ही झारखंड का भविष्य संवारेंगे और शहीदों के सपनों का राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के मार्गदर्शन की जिम्मेदारी हमें लेनी चाहिए, क्योंकि मार्गदर्शन के अभाव में प्रतिभाएं भटक जाती हैं।

सुदेश महतो ने यह भी कहा कि आने वाले समय में राज्य में कई परिवर्तन होंगे, जिसके लिए हमें अभी से तैयार रहना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार की शैक्षणिक नीतियों का राज्य सरकार द्वारा पालन नहीं किए जाने पर चिंता जताई और कहा कि इसका सीधा असर विद्यार्थियों पर हो रहा है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है।
पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि समाज के सहयोग और प्रोत्साहन से ही प्रतिभाएं उभरती हैं। बेटियों की शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त नशाखोरी और दहेज प्रथा पर चिंता व्यक्त की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योतिष महतो ने की, जबकि संचालन गोवर्धन महतो और जगन्नाथ महतो ने किया।

इस अवसर पर अभाकुम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर गांधी, झाकुम के अध्यक्ष कुमेश्वर महतो, महासचिव काशीनाथ महतो, कुरमी विकास परिषद के अध्यक्ष रणधीर चौधरी, आरती मेहता, आतिश महतो, गोविंद महतो, कौलेश्वर महतो, पारसनाथ महतो, विष्णु महतो, दुर्गा महतो, विश्राम महतो, सकलनाथ महतो सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

मैथन छठ पूजा कमिटी की बैठक सम्पन्न साथ ही नई कमेटी का हुआ गठन

admin

अपने मस्तिष्क का सही उपयोग कर नर से नारायण बन सकता है मनुष्य : समणी मधुर प्रज्ञा

admin

कॉर्मेल स्कूल के छात्र करण ठाकुर को मौली बाँधकर स्कूल जाना पड़ा महँगा, शिक्षक ने छात्र को स्टाफ रुम में ले जाकर हटावा मौली

admin

Leave a Comment