झारखण्ड राँची राजनीति

झारखंड के इतिहास में 15 नवंबर का दिन स्वर्णाक्षरों में अंकित: बाबूलाल मरांडी

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची/खूँटी (खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को खूँटी में आगामी 15 नवंबर को प्रधानमंत्री की होने वाली जनसभा स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की जानकारी ली। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, योगेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

बाबूलाल मरांडी ने भाजपा जिला कार्यालय खूंटी में जिलाध्यक्ष एवम पार्टी के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 15 नवंबर झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम दिन है। ईश्वर ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान विभूति को इस धरती पर भेजा। आगे भाजपा की सरकार ने बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए इसका गौरव बढ़ाया।

उन्होने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने इस मिट्टी की वर्षों पुरानी माँग को पूरा करते हुए अलग झारखंड राज्य का निर्माण 15 नवंबर भगवान बिरसा जयंती को किया।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति समाज के अमर बलिदानी भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया। राज्य की सीमाओं से ऊपर भगवान बिरसा मुंडा आज देश के सारे जनजाति समाज के गौरव हैं। वे भारत के गौरव हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जो भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने आ रहे।उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनजाति समाज के साथ पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। इसलिए प्रदेश की जनता उन्हें सुनने के लिए उत्साहित है। उन्होने कहा कि आगामी 15 नवंबर को प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक सभा खूँटी की धरती पर होगी।

Related posts

हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन हो सकते हैँ झारखण्ड के नये मुख्यमंत्री…

admin

मध्य विद्यालय, एगारकुंड में नोटबुक, स्कूल बैग एवं ज्ञान सेतु पुस्तक वितरण समारोह कार्यक्रम

admin

श्री राम लला पूजा समिति का भूमि संपन्न, अध्यक्ष अशोक चौधरी व महासचिव कुणाल अजमानी बनें यजमान

admin

Leave a Comment