झारखण्ड राँची

झारखंड के उद्योग व कौशल विकास को नई गति, एक्सआइएसएस और झारखंड चैंबर के बीच एमओयू


राँची (ख़बर आजतक) ‘ झारखंड के उद्योग, व्यापार और कौशल विकास को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को एक अहम पहल की गई। रांची स्थित एक्सआइएसएस और फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बीच सहयोग समझौता किया गया। एमओयू पर एक्सआइएसएस के निदेशक फादर जोसेफ मारियानुस कुजूर और चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने हस्ताक्षर किए।

चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह समझौता उद्योगों को स्किल्ड और इंडस्ट्री-रेडी मानव संसाधन उपलब्ध कराएगा, वहीं युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बेहतर अवसर मिलेंगे। एमओयू के तहत स्किल गैप एनालिसिस, इंडस्ट्री-रेडी पाठ्यक्रम, संरचित इंटर्नशिप, सीएसआर आधारित ग्रामीण विकास और सतत विकास लक्ष्यों पर संयुक्त कार्य किया जाएगा।
चैंबर के सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार ने इसे उद्योग-शिक्षा समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर एक्सआइएसएस के वरिष्ठ अधिकारी और फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार में ऑन द स्पॉट निपटारा

admin

धनबाद : फुटबॉल खिलाड़ी प्रीति राउत ने घर में की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

admin

Bokaro General Hospital organizes first Annual DNB Conference

admin

Leave a Comment