झारखण्ड पलामू

झारखंड के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा ने छत्तरपुर में कार्यकर्ताओं के साथ जपला मोड पर खुशियां मनाते हुए मिठाइयां बांटी

रिपोर्ट : अरविंद अग्रवाल

छतरपुर: राज्य मे हेमंत सोरेन को पुनः झारखंड के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में छतरपुर प्रखंड के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जपला मोड पर खुशियां मनाते हुए मिठाइयां बांटी गई एवं भाजपा के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन झारखंड मुक्ति मोर्चा के छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष सह चरांई पंचायत के मुखिया रविंद्र राम ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि मोदी एवं अमित शाह के इशारे पर इडी के द्वारा झारखंड में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की गई थी। गलत केस में फंसा कर झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार को अस्थिर करते हुए भाजपा के सरकार को लाने की साजिश थी जो नाकाम साबित हुई।

माननीय उच्च न्यायालय पर हम लोगों को पूरा भरोसा था कि न्याय मिलेगा और मिला।भाजपा की साजिश बेनकाब हुई और इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को भुगतना पड़ा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलन की पार्टी है हमें सत्ता से ज्यादा जनहित प्रिय है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों से भाजपा ने बेचैन होकर यहां के सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की लेकिन माननीय उच्च न्यायालय ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। हम लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिपाही हैं और धमकियां या जेल जाने से नहीं डरते। हम लोगों ने जनहित के लिए हमेशा काम किया है और करते रहेंगे। स्थानीय विधायक पुष्पा देवी की ओर इशारा करते हुए चंदन सिन्हा ने कहा कि पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर के कार्यकलापों से आजीज आकर छतरपुर विधानसभा के लोगों ने पुष्पा देवी को रिकॉर्ड मतों से जीताने का काम किया था लेकिन यहां के लोगों के हाथ में निराशा ही लगी। छतरपुर में भ्रष्टाचार घटने के बजाय जबरदस्त बढ़ा दिया गया मनोज कुमार के इसारे पर बिचौलियों एवं दलालों का काम किया जा रहा है। आम अवाम और गरीब गुरबों का शोषण चरम पर है। आने वाले विधानसभा चुनाव में यहां की जनता सबक सिखाएगी। बाहरी सभी लोगों को खदेड़ कर स्थानीय विधायक का चयन करेगी जो उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहे। प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र राम ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।छतरपुर झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले चुनाव लड़ने के मांग की जाएगी। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संगठन सचिव विवेकानंद सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय सचिव एजाज आलम, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह शिवनाथ सुरीला मदन यादव बलराम सिंह कुलदीप सिंह फिरदौस आलम अनिल सिंह चेरो सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

मिशन वात्सल्य योजना के अद्यतन प्रगति एवं क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक

admin

अमन तिवारी व असद फेराज के नेतृत्व में झारखंड छात्र मोर्चा की बैठक संपन्न, पुनर्गठन को लेकर शीर्ष नेताओं से मिलेंगे

admin

सही नीति और नीयत से हर संघर्ष में विजय संभव: राजेंद्र सिंह

admin

Leave a Comment