झारखण्ड राँची

झारखंड को स्वच्छता सर्वेक्षण में बड़ी सफलता: जमशेदपुर को तीसरा स्थान, बुंडू को मिला ‘प्रॉमिसिंग शहर’ का खिताब

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक):स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में झारखंड ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जमशेदपुर को 3–10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि बुंडू को “प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर” के रूप में चुना गया। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

जमशेदपुर को 5-स्टार और वॉटर प्लस शहर की मान्यता मिली है। वहीं, देवघर, जुगसलाई और चाकुलिया को वन स्टार रेटिंग से नवाजा गया है। इसके अलावा बुंडू, चिरकुंडा, राजमहल, साहेबगंज और देवघर को ODF++ श्रेणी में स्थान मिला है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड ने स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। नगर विकास विभाग के सचिव सुनील कुमार ने सफाईकर्मियों और नागरिकों के सहयोग को सफलता का आधार बताया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Related posts

जल की समस्या वैश्विक समस्या है, सभी मिलकर करें समाधान : मिथिलेश ठाकुर

admin

बेरमो को जिला बनाने के लिए एक जुट हो जनप्रतिनिधि :सुनिता देवी गोमिया:

admin

बोकारो GGSESTC के छात्रों का हुआ कैम्पस सलेक्शन, चयनित छात्रों को कॉलेज के निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरूहार ने दी शुभकामनाएं

admin

Leave a Comment