झारखण्ड राँची राजनीति

झारखंड को स्वस्थ बनाने में चिकित्सकों की भूमिका हो निर्णायक, ग्रामीण क्षेत्रों पर ज़ोर जरूरी :सुदेश महतो

नितीश मिश्रा, राँची
राँची(खबर आजतक): आजसू प्रमुख एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने झारखंड को एक स्वस्थ, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने के लिए चिकित्सकों से अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने यह बात बरियातू स्थित डेंसिटी हेयर ट्रीटमेंट सेंटर में पार्टी से जुड़े चिकित्सकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

सुदेश महतो ने कहा कि राज्य के ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी है। खाट पर मरीजों को ढोने की घटनाएँ आम हो गई हैं, और नीति आयोग के हालिया रिपोर्ट में झारखंड स्वास्थ्य सूचकांकों में अन्य राज्यों से काफी पीछे है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है।

बैठक में स्वस्थ झारखंड के निर्माण का संकल्प लिया गया और तय किया गया कि पार्टी चिकित्सकों के सहयोग से ग्रामीण इलाकों में नियमित चिकित्सा शिविर लगाएगी। बैठक को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, मुख्य प्रशिक्षक संजय बसु मल्लिक और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने भी संबोधित किया।

सुदेश महतो ने कहा, “झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में पिछड़ा है। अस्पतालों की कमी, चिकित्सकों की अनुपलब्धता और बुनियादी सुविधाओं का अभाव लोगों को बेबस बना रहा है। आजसू पार्टी इस व्यवस्था को बदलने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।”

Related posts

सुप्रियो ने आजसू पर बोला हमला, कहा – “आजसू भाजपा से सीटें माँग रही”

admin

कृष्णापुरी रेलवे कॉलोनी में जल्द किया जाएगा नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैम्प: आदित्य

admin

नीट पेपर लीक मामले में रिम्स की स्टूडेंट हिरासत में, गैजेट और सेल फोन भी किए जब्त

admin

Leave a Comment