झारखण्ड राँची

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की दूसरी बैठक में व्यापारिक हितों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी समिति की दूसरी बैठक अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में चैंबर भवन में संपन्न हुई। उन्होंने सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है और चैंबर व्यापार जगत के हित में संवाद, समन्वय व सहयोग की भावना से कार्य करेगा।

बैठक में 64 उप समितियों के गठन को मंजूरी दी गई। औद्योगिकीकरण को गति देने, राज्य जीएसटी सलाहकार समिति की बैठक पुनः शुरू करने तथा दुमका, पाकुड़, साहेबगंज से रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग रखी गई। कोयला सैंपलिंग के नए नियमों से व्यापारियों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड, महासचिव रोहित अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने चुनाव की घोषणा का किया स्‍वागत

admin

एसबीयू परिसर में 11 से 13 मार्च तक नेशनल रैपिड व ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप, तैयारियों की समीक्षा

admin

आसनसोल रेल मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में ‘हिंदी कुंजीयन प्रशिक्षण कार्यशाला’ संपन्न

admin

Leave a Comment