झारखण्ड राँची

झारखंड चैंबर की उप समितियों की संयुक्त बैठक संपन्न, कार्य योजना पर हुई चर्चा

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : झारखंड चैंबर की नवनिर्मित उप समितियों की संयुक्त बैठक चैंबर भवन में संपन्न हुई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उप समिति के चेयरमैनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर वर्षभर के कार्यों के लिए शुभकामनाएँ दीं। बैठक में व्यापारिक, औद्योगिक एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और राम बांगड़ ने कहा कि चैंबर का अधिकांश कार्य उप समितियों के माध्यम से ही संपादित होता है और सभी पदाधिकारी इसमें सहयोग करेंगे। सभी चेयरमैनों ने उत्साहपूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल सहित विभिन्न उप समिति के चेयरमैन और सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

डीएवी कोयलानागर में अन्तर्सदनीय संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता

admin

बोकारो : चिन्मय पुर्वर्ती छात्रों ने आधी रात में निकल कर ठंढ से ठिठुरते जरूरत मंद लोगों के बीच किया कंबल का वितरण

admin

ख़बर आजतक के 11वें स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करने पर मनोज कुमार मिश्र (चेयरमेन आईटी उप समिति,झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स ) ने अपने संदेश में ख़बर आजतक के सफर को यूं ही सतत चलने की शुभकामनाएं दी है।

admin

Leave a Comment