झारखण्ड राँची

झारखंड चैंबर की लॉ एंड ऑर्डर उप समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : झारखंड चैंबर की लॉ एंड ऑर्डर उप समिति की बैठक चैंबर भवन में आयोजित की गई, जिसमें राजधानी में हाल में हुई घटनाओं पर चिंता जताई गई। बैठक में थाना स्तर पर पुलिस–व्यवसायी समन्वय समिति की नियमित बैठकों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और गश्ती वाहनों में 360 डिग्री सीसीटीवी लगाने का सुझाव दिया गया। समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यवसायिक सुरक्षा राज्य के आर्थिक विकास की नींव है। चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़ व सह सचिव रोहित पोद्दार ने पुलिस प्रशासन से समन्वय मजबूत करने की बात कही।

Related posts

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घनश्याम साहू की अध्यक्षता में मासिक गुरु गोष्ठी संपन्न

admin

जनता को गुमराह करना ही हेमंत सरकार का काम : सुदेश महतो

admin

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल

admin

Leave a Comment