झारखण्ड राँची

झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने लगाया शिविर

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा मारवाड़ी टोला के अपर बाजार में श्री चैती दुर्गा पूजा समिति के द्वारा विजयादशमी के अवसर पर माता दुर्गा की निकाली जाने वाली शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ की ओर से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच बुंदिया का प्रसाद और जल का वितरण किया गया ।

इस शोभायात्रा में शामिल शोभायात्रा संचालन समिति के सभी लोगों का अभिनंदन और स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संघ की ओर से मुख्य रुप से अध्यक्ष विक्रम खेतावत, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष अनिल जालान, कार्यकारिणी सदस्य विमल जैन आदि उपस्थित थे।

Related posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी पेटरवार में स्मार्ट क्लास से बच्चों को दी जा रही शिक्षा

admin

समाजवादी प्रमुख अखिलेश आज पहुँचेंगे नेमरा, गुरूजी को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

admin

अखंड हरिकीर्तन में भाग लिए पूर्व मंत्री

admin

Leave a Comment