Uncategorized

झारखंड ने खोया अपना अभिभावक: आजसू नेताओं ने गुरुजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नितीश मिश्रा, राँची

रांची (ख़बर आजतक) : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर आजसू पार्टी के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें झारखंड आंदोलन का मार्गदर्शक बताया।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि जयपाल सिंह के बाद बिखर चुके झारखंड आंदोलन को गुरुजी ने एकजुट कर नई दिशा दी। आदिवासी समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि गुरुजी का जाना झारखंड के एक युग का अंत है।

केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि उन्होंने झारखंड आंदोलन का पाठ गुरुजी से ही सीखा। कई बार मतभिन्नता रही, लेकिन उनकी आत्मीयता कभी कम नहीं हुई। वे सादगी और संघर्ष के प्रतीक थे, जिन्होंने वंचितों की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया।

महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता ने कहा कि गुरुजी का जीवन नई पीढ़ी के लिए आंदोलन की प्रेरणा है। झारखंडी अस्मिता की बात गुरुजी के नाम के बिना अधूरी है।

मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि दिशोम गुरु अब भले हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनका विचार, संघर्ष और प्रेरणा हमेशा ज़िंदा रहेगी। उन्होंने जल, जंगल और ज़मीन के लिए जीवनभर लड़ाई लड़ी और झारखंड के लोगों के दिलों में अमर हो गए।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 अगस्त तक खेलगाँव में

admin

छात्रवृत्ति के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन तेज़ करेगी आजसू छात्र संघ

admin

18 आईपीएस का हुआ तबादला, चंदन सिन्हा बनाए गए राँची एसएसपी

admin

Leave a Comment