झारखण्ड राँची

झारखंड प्रदेश काँग्रेस मैत्री सम्मेलन 30 सितंबर को

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड प्रदेश काँग्रेस कमिटी द्वारा गठित झारखंड प्रदेश महिला काँग्रेस मैत्री तैयारी समिति के सदस्यों की बैठक बुधवार को अपराह्न 02ः00 बजे प्रदेश कॉंग्रेस मुख्यालय में हुई जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, समिति के सदस्य विधायक दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व मेयर रमा खलखो, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, देविका सिंह, सुन्दरी तिर्की एवं नेली नाथन उपस्थित थीं।

इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि काँग्रेस मैत्री सम्मेलन आगामी 30 सितंबर को पूर्वाह्न 09ः00 बजे से अपराह्न 03 बजे तक राजधानी राँची किया जाएगा। इसकी सफलता के लिए समिति के सदस्यों ने निंबंधन समिति, स्वागत समिति, भोजन समिति, मंच संचालन समिति एवं वांलटियर समिति का गठन किया है।

इसके साथ ही समिति ने यह निर्णय लिया है कि सम्मेलन में मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पूर्व सांसद/विधायक, प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, पूर्व महिला कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों, पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा महिला उम्मीदवार, अनुबंधन महिला कर्मियों, आँगनबाड़ी सेविका, समाजसेवी संगठनों के महिला सदस्यों को विशेष रुप से आमंत्रित किया जाएगा।

Related posts

रोटरी के जोनल चेयरमैन की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न

admin

बच्चों को मोबाइल फ़ोन का सही उपयोग करना सिखाएँ : बृज मोहन लाल दास प्राचार्य

admin

सीएमपीडीआई में स्वच्छता अभियान 5.0 की शुरुआत

admin

Leave a Comment