झारखण्ड बोकारो राजनीति

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी का गोड़ावाली मे भव्य स्वागत

बोकारो : आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी को गोड़ावाली उतरी पंचायत के मुखिया बालेश्वर सिंह राठौर एवं उनके पूरे टीम ने गुलदस्ता देकर किया भव्य स्वागत। बालेश्वर सिंह राठौर ने कहा हम लोगों के लिए गर्व की बात है कि हमारे विस्थापित का बेटा आज प्रदेश का अध्यक्ष बना हुआ है इससे बड़ी और खुशी क्या हो सकता है जो हमेशा हम लोगों के सुख दुख में साथ दिया है। प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मंजूर अंसारी ने कहा पहले भी जिस तरफ से आप लोगों के हर सुख दुख में साथ आते थे। आज प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी आप जब भी हमें आवाज दोगे मैं आपकी सेवा में हाजिर रहूंगा मंजूर अंसारी ने कहा कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा देश के तरक्की देश का विकास युवाओं को रोजगार कल कारखाने स्थापित करना सभी धर्म समुदायों को एक साथ लेकर चलना एक धागे में पिरोना मकसद रहा है। चंद लोग राजनीतिक लाभ के लिए देश के अंदर जहर बोया जा रहा है। ऐसे नफरती ताकत से हम लोगों को लडने कि जरुरत है। युधिष्ठिर सिंह नीरज सिंह सेवा सिंह प्रेम सिंह कमलेश मांझी दिनेश टुडू साकिब अली अब्दुल अंसारी राजेश कुमार सुरेश नायक सुनिल महली बिशनु रवि दास फारूक अंसारी इत्यादि सामिल थे।

Related posts

गरीब के घर चूल्हा नहीं जलेगा तो पूरे शहर को करेंगे बंद: ललित नारायण ओझा

admin

पर्यावरण मित्र पुरस्कार वितरण समारोह के लिए बैठक आयोजित

admin

बोकारो : डुमरी मे उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री के रोड शो मे दिखा लोगो का हुजूम

admin

Leave a Comment