झारखण्ड राँची

झारखंड बिरसा सेना के केंद्रीय कार्यालय का किया गया शुभारंभ, प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने हेतू किया झारखंड बिरसा सेना का गठन

आग़ामी 6 माह में झारखंड बिरसा सेना बनाएगी 1 लाख सदस्य : अभिमन्यु ओझा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड बिरसा सेना का केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ रविवार को सिटी अस्पताल, पिस्का मोड़ के समीप रिबन काटकर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रवि कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि झारखंड प्रदेश की व्यवस्था एवं दुर्दशा और सरकारी तंत्र के तानाशाही मनमानी को देखते हुए जनहित और राज्यहित में झारखंड बिरसा सेना का गठन किया गया पार्टी का उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की ओर अपने राज्य ले जाना है। इनका संकल्प झारखंड बिरसा सेना के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के द्वारा लिया गया आने वाले कार्यकाल में पार्टी जनहित में अनेक नीतियों का निर्धारण करें और आगामी प्रदेश के चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी।

झारखंड बिरसा सेना के द्वारा जनमुद्दों को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाएगी और साथ में ही बड़े पैमाने मे सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। आग़ामी 6 महीने में पार्टी के द्वारा 1 लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। झारखंड बिरसा मुंडा के शुभारंभ समारोह में अन्य जिलों से भी लोगों ने शिरकत की और पार्टी में विभिन्न संगठन के लोगों ने भी पार्टी का दामन थामा है। इसके अलावा पार्टी के केंद्रीय सदस्यों की सूची जारी की गई जो निम्नलिखित है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से झारखंड बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष रवि कुमार, प्रधान महासचिव अभिषेक कुमार, महासचिव ओम प्रकाश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, उपाध्यक्ष सह सोशल मीडिया प्रभारी अभिमन्यु ओझा, केंद्रीय प्रवक्ता मंच संचालन कर्ता सुशांत प्रियदर्शी, केंद्रीय प्रवक्ता नगेंद्र कुमार पांडेय, महासंगठन महामंत्री गॉरमेंट भगत, सचिव नगेंद्र सिंह, सह सचिव काशी नाथ, संयोजक उदय विश्वकर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल रॉय, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अकाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

निजी विद्यालयों की आरटीई और मान्यता संबंधी कठिनाइयों को विधानसभा के पटल पर रखने के लिए सरयू राय और मिथिलेश ठाकुर का ह्रदय से आभार : आलोक दूबे

admin

श्री सनातन महापंचायत के नेतृत्व में मुख्य सचिव से मिले दुर्गा पूजा आयोजन समिति, श्री महावीर मंडल राँची, राँची औद्योगिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्य

admin

सत्ता में रहकर सट्टा कारोबार चलाना छत्तीसगढ़ काँग्रेस की हकीकत: प्रदीप वर्मा

admin

Leave a Comment