Uncategorized

झारखंड में आईपीएस अधिकारियों का बड़ा तबादला, राकेश रंजन बने रांची के नए एसएसपी, कई अधिकारियों के प्रभार बदले

रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड सरकार ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों से महत्वपूर्ण प्रभार वापस लेकर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

मुख्य बदलावों में डीजीपी अनुराग गुप्ता से एसीबी और सीआईडी का प्रभार हटा लिया गया है। वहीं प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया है। रांची आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी का प्रभार सौंपा गया है।

बोकारो आईजी क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार और सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया है। चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है, जबकि मौजूदा एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी का प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा अमित रेनू को चाईबासा एसपी, श्री सौरभ को देवघर एसपी और पारस राणा को रांची सिटी एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

Related posts

भाजपा सरकार बनीं तो सरना धर्म कोड पक्का: सीता सोरेन

admin

इंडिगो उड़ानें रद्द, रेल यात्रियों की बढ़ी भीड़: चैम्बर ने अतिरिक्त कोच बढ़ाने की मांग की

admin

गोमिया : मुसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

admin

Leave a Comment