झारखण्ड बोकारो बोकारो राँची हज़ारीबाग

झारखंड में एक साथ 42 बिल्डरों पर कार्रवाई, रेरा ने लगाया ₹30.75 लाख का जुर्माना

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): बिल्डरों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद झारेरा एक्शन मोड में है। एक के बाद एक बिल्डरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इस बार बड़े स्तर पर रेरा ने कार्रवाई की है जिसके तहत 42 बिल्डरों पर कार्रवाई की गई है। प्रोजेक्ट की क्वार्टर रिपोर्ट नहीं देने पर बिल्डरों पर ₹30 लाख 75 हजार जुर्माना लगाया गया है। विदित हो कि झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी आथोरिटी (रेरा) बिल्डरों की मनमानी पर रोक लगाने को लेकर सख्त हो गया है। वहीं फ्लैट के खरीदारों द्वारा मिल रही शिकायतों के बाद अब रेरा एक्शन मोड में है। रेरा ने सभी बिल्डरों को प्रोजेक्ट पूरा होने तक हर तीन महीने पर क्वार्टर रिपोर्ट देने को कहा है। वहीं प्रोजेक्ट में देरी होने की सूचना भी बिल्डरों को देनी है। इसके बावजूद बिल्डरों ने पिछले तीन क्वार्टर की रिपोर्ट जमा नहीं की थी।

इन बिल्डरों पर कार्रवाई:-
शिवालय अपार्टमेंट, बाबूडीह, धनबाद
ड्रीम पैराडाइज ब्लाक ए, डोबो चांडिल, सरायकेला खरसाँवा
ड्रीम पैराडाइज ब्लाक बी, डोबो चांडिल, सरायकेला खरसाँवा
रॉयल इंक्लेव सहयोगी नगर सेक्टर 3, सबलपुर रोड, सरायढेला धनबाद
श्री कृष्णा रीजेंसी ब्लाक बी, बजरंग अखाड़ा, उलिया, कदमा, इस्ट सिंहभूम, जमशेदपुर
लक्ष्मी इंक्लेव, चेतन टोली, अरगोड़ा, नियर सेंट फ्रांसिस स्कूल, अरगोड़ा
सुलक्षणा बाइ मौर्या होम्स, बीसाइड दयाल पेट्रोल पंप, अरगोड़ा, कटहल मोड़, राँची
तारा इंक्लेव, नियर ब्लाक चॉक, अरसंडे, काँके, रांँची
जमुना टावर, सुभाष चौक, टुंगरी, चाईबासा
ड्रीम रेसीडेंसी, साहू चौक, पुंदाग, राँची
विमला इंक्लेव एंड शंतायन मार्केट, प्लाट नं 204, मोरहाबादी राँची
शिव नंदन इस्टेट फेज 3, मौजा कंटोनमेंट, सदर, हजारीबाग
सिलवर हाइट्स, नियर सरकारी कुआं, मणीटोला, डोरंडा
एपी सिंह इंक्लेव, नियर विवाह भवन, पॉलीटेक्निक रोड, बाबूडीह, धनबाद
सुलोचना कृपा गार्डेन, बरगावा, नामकुम, रांची
संभव गैलेक्सी, ब्लाक ए एंड बी, आदित्यपुर, सरायकेला-खरसाँवा
रॉयल पाल्म्स, पुंदाग, टीओपी आलम चौक, पुंदाग
महेश टावर, स्टेशन रोड, नियर बेसिक स्कूल, गम्हरिया
मैजेस्टिक मां लक्ष्मी अपार्टमेंट, अशोक वाटिका कालोनी, धर्मशाला मोड़, चास, प्लाट नं 5290, खाता नंबर 108, थाना नंबर 30, चास, बोकारो
सूर्यम टावर, रोड नंबर 4, चेशायर होम रोड, रानी बगान, बरियातू
पंकज अपार्टमेंट, नियर एफसीआई गोदाम, बासुवाडीह, जसीडीह
सालिटायर, मेन रोड, रांची
रंजीत रेसीडेंसी, बड़ालाल स्ट्रीट, अपर बाजार, रांची
अहिल्या इंक्लेव, रोड नंबर 3, सर्वेश्वरी नगर, बजरा, हेहल, राँची
रामा दिनेश, रोड नंबर 8, हवाई नगर, रांची
श्री शिवलीला, हेसाग, राँची
नव्या नमन भद्रा, टेटेनी कोठी, सेंट फ्रांसिस स्कूल, कास्टर टाउन, देवघर
रोज विल्ला, सुखदेवनगर, नियर बाबा हॉस्पिटल, रातू रोड, राँची

अंब सिटी फेज 3, ब्लाक बी, चीरा, चास, प्लाट नं 103,107 खाता नंबर 263, चास. बोकारो
श्रीराम, रानी बगान, बरियातू, राँची
जयंती इंक्लेव, कल्पनापुरी, नियर नगर निगम, एस टाइप, आदित्यपुर, सरायकेला खरसावां
लैवेंडर, नियर मानिक लकड़ा, आपोजिट रोड नंबर 3, अशोक नगर, बिहाइंड आइसीआइसीआई बैंक, रांची
आनंदम, ब्लाक डी, ब्लाक ई, चीरा, चास, बोकारो
भारद्वाज अर्पण, टैगोर हिल रोड, मोरहाबादी, रांची
निशेष अर्पण, नागेंद्र कालोनी, पंचवटी पुरम, बूटी रोड, बरियातू, रांची
ओक गार्डन, कैलाश बाबू स्ट्रीट, ओल्ड टैक्सी स्टैंड, हिंदपीढ़ी, रांची
यशोदा टावर, जसीडीह, मेन रोड, नियर जसीडीह,सेंट फ्रांसिस स्कूल, जसीडीह
उर्वशी हाइट, गाँधीनगर, काँके रोड, राँची
अंबाराम सिटी टावर 4-5, बारी कोआपरेटिव कालोनी, बोकारो
नारायणा इंक्लेव, हलदुबानी, परसुडीह, जमशेदपुर
आरेंज इंपायर, दिनदिल, आदित्यपुर, गम्हरिया, सरायकेला-खरसाँवा
विष्णु गार्डन, छोटा गोविंदपुर, प्लाट नं 134, खाता नं 110, इस्ट सिंहभूम

Related posts

सेवा भारती धनबाद महानगर द्वारा महर्षि मेही विद्यापीठ धनबाद में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

Nitesh Verma

विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा शिवभक्तों के बीच चाय बिस्किट वितरण

Nitesh Verma

आदिवासियों की पारम्परिक-धार्मिक ज़मीन की रक्षा के लिए सरना धर्म न्यास बोर्ड का गठन आवश्यकता: शिल्पी नेहा

Nitesh Verma

Leave a Comment