खेल झारखण्ड राँची

झारखंड में खेलो झारखंड और राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता की तैयारी हेतु खेल संघों के साथ बैठक

राँची (ख़बर आजतक) : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में आज राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन की अध्यक्षता में झारखंड ओलंपिक संघ के पदाधिकारी एवं 26 खेल संघों के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी खेलो झारखंड और 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के पांच खेलों के सफल आयोजन पर विशेष चर्चा की गई।

शशि रंजन ने पिछले वर्षों में संघों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि चयनित खिलाड़ियों पर प्रतियोगिता के बाद विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि राज्य के लिए पदक जीत कर गौरव बढ़ाया जा सके। बैठक में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे एवं राज्य खेल कोषांग के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

6 जनवरी से शुरू हो रहे स्वदेशी मेला का जायजा लेने पहुंचे मंच के जिला संयोजक

admin

राष्ट्रपति से मिले सांसद मनीष जायसवाल, झारखण्ड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

admin

वर्तमान समाज कर्तव्य केंद्रित न होकर अधिकार केंद्रित हो गया है : डॉ कृष्ण गोपाल

admin

Leave a Comment