झारखण्ड धनबाद

झारखंड में चार लोकसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू, 13 मई को होगा मतदान

धनबाद (सरबजीत सिंह) : निर्वाचन आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को चौथे चरण के आम चुनाव के लिए अधिसूचना जारी किये जाने के साथ ही झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्रों – सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पलामू अनुसूचित जाति आरक्षित सीट है जबकि बाकी तीन लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट हैं. इन निर्वाचन क्षेत्रों में 13 मई को मतदान होगा. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस चरण के लिए 25 अप्रैल तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है.

Related posts

ऑनलाइन मार्केटिंग के कारण भारतीय बाजार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा : सिंह

admin

लिपिकीय भूल का परिणाम 100 वर्षों से भुगत रही है चिक बड़ाइक जनजाति: संजय सेठ

admin

मधुबनी कला की साधिका इंदु मिश्रा को ‘आर्टिस्ट ऑफ द ईयर’ सम्मान

admin

Leave a Comment