झारखण्ड राँची

झारखंड में डेंगू का बढ़ रहा खतरा, राज्य में 169 संदिग्ध मरीज पाए गए

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड में डेंगू पाँव पसार रहा है। शनिवार को राज्य भर में डेंगू के 169 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 167 मरीज के ब्लड सैंपल की जाँच की गई। इनमें 29 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आँकड़े के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम में सर्वाधिक 99 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जाँच के बाद 10 में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं साहिबगंज जिले में 42 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 13 मरीजों में जाँच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है।

इस दौरान धनबाद में 7 संदिग्ध की जाँच में 5 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हजारीबाग में डेंगू के 4 संदिग्ध मरीज मिले हैं। सभी का ब्लड सैंपल जाँच के लिए लिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कोडरमा में भी 9 संदिग्ध मरीजों का ब्लड सैंपल जाँच के लिए लिया गया है। वहीं रामगढ़ में 4, चतरा में 1, गढ़वा में 1, पाकुड़ में 1 और देवघर में 1 डेंगू के मरीज मिले हैं।

Related posts

सेक्टर 3डी में जागरण और भजन-कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय, रातभर झूमते रहे श्रोता

admin

कसमार : सिंहपुर में घोड़ा लोक नृत्य प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शुभारंभ

admin

भारतीय जनता पार्टी ने चलाया जागरूकता अभियान

admin

Leave a Comment