झारखण्ड राँची राजनीति

झारखंड में प्रशासनिक सुधार की नई पहल, ग्रामीण विकास विभाग में शुरू हुआ AI प्रशिक्षण


रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की है। दीपिका पाण्डेय सिंह की पहल पर विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इसे देश में किसी सरकारी विभाग द्वारा शुरू किया गया पहला संगठित AI क्षमता निर्माण कार्यक्रम माना जा रहा है।


इस पहल के तहत 17 अक्टूबर 2025 को ग्रामीण AI सपोर्ट सेल की स्थापना की गई। जनवरी–फरवरी 2026 के बीच छह प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 40 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण में कर्मचारियों को माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट , पावर BI, परप्लेक्सीटी AI और क्लाड़े AI जैसे आधुनिक टूल्स के उपयोग की जानकारी दी गई।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि प्रशासन को तकनीक से जोड़ने से योजनाओं की निगरानी, पारदर्शिता और सेवा वितरण में तेजी आएगी। भविष्य में इस प्रशिक्षण को जिला और प्रखंड स्तर तक विस्तारित करने की योजना है।

Related posts

बीएसएल विस्तारीकरण और बीजीएच सुपरस्पेशलिटी के समर्थन में सामाजिक संगठनों ने अभियान को दिया समर्थन

admin

सीएमपीडीआई खेल मैदान में अंतर सीआईएल वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

admin

विद्यालय परिवार ने शिक्षक केदारनाथ महतो का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

admin

Leave a Comment