झारखण्ड राँची राजनीति

झारखंड में बारिश से हाहाकार, जनजीवन अस्त-व्यस्त,विजय शंकर नायक ने सरकार से की आपदा प्रबंधन सेल गठित करने की मांग

रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड में हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि “राज्यभर में नदियां उफान पर हैं, सड़कों पर जलजमाव है, पुल-पुलिया व डायवर्सन धंस चुके हैं और कई घरों में पानी घुस चुका है। बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित है।”

उन्होंने बताया कि तोरपा-सिमडेगा रोड पर एक पुल धंस गया है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। राजधानी रांची में भी कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है और बिजली की आंख-मिचौली जारी है।

श्री नायक ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य एवं जिला स्तर पर एक मॉनिटरिंग आपदा सेल का गठन किया जाए, जिसमें उपायुक्त, पथ निर्माण, बिजली, नगर निगम व एनडीआरएफ अधिकारी शामिल हों। इस सेल के मोबाइल नंबर जनहित में प्रचारित किए जाएं ताकि जनता अपनी समस्या तुरंत साझा कर सके। यह सेल पूरे मानसून अवधि तक सक्रिय रहना चाहिए।

Related posts

कस्तूरबा विद्यालय में गणतंत्र दिवस उत्सव: शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत और समर्पण को मिली मान्यता

admin

26 जुलाई को बेरमो अनुमंडल को जिला बनाओ समिति का प्रतिनिधिमण्डल करेगा सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

admin

राँची: निगम में बैठे हुए पदाधिकारी मजदूर हितों के खिलाफ सुनियोजित साजिश रचे हुए हैं जिनका पर्दाफाश करना आवश्यक : अजय राय

admin

Leave a Comment