झारखण्ड बोकारो राँची

झारखंड में भीषण गर्मी से हाहाकार, कई जिलों में रेड अलर्ट

धनबाद (प्रतीक सिंह) : झारखंड इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है, तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लू के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बोकारो, पलामू, गढ़वा, सरायकेला, खरसांवा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

मानसून के आगमन में भी देरी हो रही है। 13 जून को रांची पहुंचने का अनुमान था, लेकिन अब 18 जून को ही राजधानी में दस्तक देने की उम्मीद है। इस देरी के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने में देरी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होने के कारण भी मानसून में देरी हो रही है। फिलहाल, मानसून सिलीगुड़ी-दार्जीलिंग में अटका हुआ है। 16 जून से संताल परगना में रुक-रुककर बारिश हो सकती है, जबकि रांची और आसपास के इलाकों में 20-22 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून से झारखंड में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। 18 जून को संताल परगना के रास्ते झारखंड में मानसून के प्रवेश की उम्मीद है। 20-22 जून तक रांची और आसपास के इलाकों में भी बारिश शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जुलाई से पूरे झारखंड में मानसून सक्रिय होगा और भारी बारिश होने की संभावना है। इस बार औसत से अधिक बारिश होने की भी उम्मीद है।

Related posts

ESL Steel Limited employees visited Old Age Home to spread Hope and Smiles

admin

सेवा भारती के आचार्य सेवा प्रशिक्षण वर्ग का समापन कार्यक्रम

admin

प्रखंड विकास पदाधिकारी, एगारकुंड द्वाराचिरकुंडा नगर परिषद् के बूथ का हाउसहोल्ड सर्वे किया गया

admin

Leave a Comment