झारखण्ड राँची

झारखंड में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की नई इबारत

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड सरकार ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जन-केंद्रित नीतियों और ग्रामिण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की सक्रिय पहल से महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2021-22 में जहाँ यह 45 से 61 प्रतिशत के बीच थी, वहीं अब बढ़कर 51.09 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है।

स्वयं सहायता समूह, बागवानी, पशुपालन और विभिन्न आजीविका योजनाओं ने गाँव-गाँव में विकास की नई धारा प्रवाहित की है। आज महिलाएँ सिर्फ लाभार्थी नहीं, बल्कि समाज की परिवर्तनकारी धुरी बन रही हैं। सरकार का लक्ष्य हर गाँव में विकास और हर महिला को सशक्तिकरण का अधिकार सुनिश्चित करना है, जो झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

Related posts

एनएमएमएस परीक्षा में कसमार के बच्चों ने लहराया परचम, पियूष नायक प्रथम स्थान पर रहे

admin

अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों पर खौफ पैदा को डीआईजी ने चिरकुंडा दौरा किया

admin

लायंस क्लब ऑफ राँची ने देवालय मन्दिर परिसर में किया वृक्षारोपण

admin

Leave a Comment