झारखण्ड राँची

झारखंड में IAS अधिकारियों का तबादला: 20 पदाधिकारियों की हुई नई पदस्थापना, अजय नाथ झा बने बोकारो के नये उपायुक्त

रांची (खबर आजतक ) : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 20 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, रांची डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा की पत्नी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कंचन सिंह को सिमडेगा जिले का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

वहीं आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद पर कार्यरत अजय नाथ झा को बोकारो का नया उपायुक्त बनाया गया है।

देखे पूरी लिस्ट

दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिंह को उनके ही जिले में पुनः उपायुक्त पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा ऋतुराज, जो वर्तमान में कोडरमा जिले में उपविकास आयुक्त के रूप में कार्यरत थे, अब कोडरमा के उपायुक्त बनाए गए हैं।

सरकार के इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और विकास कार्यों में गति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related posts

गुंजन सिंह ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गाँधी की सजा पर रोक लगाए जाने पर दिया बधाई

admin

सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता एवं ऑनलाइन क्वीज प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी को सुमित सिन्हा ने किया पुरस्कृत

admin

हेमंत सरकार में अपराधियों के निशाने पर हैं भाजपा कार्यकर्ता : दीपक प्रकाश

admin

Leave a Comment