झारखण्ड

झारखण्ड में आज से 29 तक भारी बारिश का कहर, ऑरेंज अलर्ट जारी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड के गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राँची, खूँटी, लोहरदगा, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आम लोगों से खराब मौसम रहने पर सतर्क और सावधान रहने को कहा है। गरज और बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहने की सलाह दी गयी है। किसानों से खेतों में नहीं जाने को कहा गया है। बिजली के खंभों से दूर रहे।

Related posts

एनएमएमएस परीक्षा में कसमार के बच्चों ने लहराया परचम, पियूष नायक प्रथम स्थान पर रहे

admin

सहारा निवेशकों का जमा पैसा वापस दिलाने के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा: विधायक

admin

राँची के 78 सामाजिक, धार्मिक एवं उद्यमियों ने राँची की जनता से मन की बात सुनने की अपील की

admin

Leave a Comment