झारखण्ड धनबाद

झारखण्ड में मानसून की दस्तक, लोगो को उमस भरी गर्मी से मिली राहत…

धनबाद (प्रतीक सिंह) : धनबाद जिले में शनिवार को मॉनसून की पहली बारिश हुई। कुछ इलाकों में झमाझम तो कुछ स्थानों में हल्की बारिश दर्ज की गयी। वहीं लोग बारिश का आनंद लेते दिखे। हालांकि दोपहर में धूप निकली और लोगों ने उमस महसूस की। दोपहर ढलने के बाद आसमान में बादल घिर आये। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा।

झारखंड में मॉनसून के प्रवेश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 14 जून को जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर आ गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के करीब बना हुआ है। वहीं आज मौसम साफ रहा है, सुबह से ही कड़ी धूप लोगों को परेशान करने लगी थी तापमान में गिरावट होने के बाद भी दोपहर में गर्मी ने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया। अपराह्न तीन बजे के बाद आसमान में हल्के बादल के साथ झमाझम बारिश हुई।

Related posts

हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

admin

मिथिला अकैडमी पब्लिक स्कूल टीचर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

admin

बोकारो की साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियां पुनर्जीवित करने में सबका सहयोग जरूरी : उपायुक्त

admin

Leave a Comment