झारखण्ड बोकारो

झारखण्ड राज्य दफादार – चौकीदार पंचायत का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

बोकारो (ख़बर आजतक) : गुरुवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 सूत्री मांगों को लेकर झारखण्ड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत शाखा बोकारो जिला कमेटी द्वारा बोकारो समाहरणालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पासवान ने की और इसका संचालन जिला सचिव शिवनाथ हजाम ने किया।

*धरना-प्रदर्शन में झारखण्ड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णदयाल सिंह ने बताया की
झारखण्ड चौकीदार संवर्ग नियमावली-2015 में बोकारो जिला में चौकी चौकीदारों के रिक्त पदों पर की गई नियुक्ति को जनहित और राज्यहित में रद्द किया जाय, एम.ए.सी एम. ए.सी.पी. का लाभ देना, 10 वर्षों से बकाया वर्दी भत्ता का लाभ देने, माह के प्रथम सप्ताह में वेतन भुगतान करना, बैंक ड्यूटी, डाक् ड्यूटी, कैदी स्कॉट, रोड ड्यूटी और थाना में बैठ-वेगारी कराने पर रोक लगान प्रमुख है।

Related posts

संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने सांसद संजय सेठ के काम की सरहाना की राँची लोकसभा के लिए गौरव का पल

admin

नावाडीह में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध भंडारित कोयला व कोयला लदा एक ट्रक जब्त

admin

सद्गुरु सदाफलदेव आदर्श गौशाला चास में गौपाष्टमी महोत्सव के भव्य आयोजन के साथ साथ रक्तदान कार्यक्रम संपन्न बोकारो। 

admin

Leave a Comment