झारखण्ड राँची

झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली, छठ और गुरू पर्व को लेकर निर्धारित कर दी आतिशबाजी का समय

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर आतिशबाजी के लिए समय निर्धारित कर दी है। इन तीनों पर्व पर दो घंटे तक आतिशबाजी की जा सकेगी, जबकि क्रिसमस और न्यू ईयर पर मात्र 35 मिनट तक आतिशबाजी करने का समय तय किया गया है। बोर्ड द्वारा तैयार दिशा-निर्देश के अनुसार, दीपावली की रात को आठ बजे से दस बजे तक ही पटाखे चलाने की इजाजत होगी।

वहीं छठ के दिन सुबह छह से आठ, गुरु पर्व पर रात आठ से दस और क्रिसमस व नये साल पर 31 दिसंबर की रात 11 बजकर 55 मिनट से 12:30 बजे तक आतिशबाजी की अनुमति होगी।

Related posts

सीएमपीडीआई ने बच्चों को पुरस्कार और 917 स्वेट शर्ट/जैकेट किए वितरित

admin

डॉ महुआ माजी ने वार्ड 48 व वार्ड 18 में बोरिंग टंकी सहित चबूतरा का किया शुभारंभ

admin

सरला बिरला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत में 32 स्वर्ण पदक प्रदान

admin

Leave a Comment