झारखण्ड राँची

टाटा स्टील फाउंडेशन व एयर इंडिया एक्सप्रेस ने वंचित बच्चों को कराया हवाई सफर


राँची (ख़बर आजतक) : टाटा स्टील फाउंडेशन और एयर इंडिया एक्सप्रेस की संयुक्त पहल के तहत बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, राँची पर वंचित बच्चों को हवाई यात्रा का अनूठा अनुभव कराया गया। राँची एयरपोर्ट प्रबंधन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 150 बच्चों ने लगभग 40 मिनट की उड़ान भरी। अधिकांश बच्चों के लिए यह जीवन की पहली हवाई यात्रा थी।
विमानपत्तन निदेशक द्वारा बच्चों का स्वागत किया गया। उड़ान के दौरान बच्चों ने विमानन क्षेत्र को नजदीक से समझा और रोमांचक अनुभव प्राप्त किया।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना, उनकी सोच को विस्तार देना और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे भविष्य में विमानन सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं को पहचान सकें।

Related posts

भाजपा ने एक सोची समझी साजिश के तहत राहुल गांधी के संसद की सदस्यता समाप्त करने का काम किया है:-वकील बाउरी

admin

132वीं जयंती पर याद किए गए डॉ भीमराव अंबेडकर

admin

आगामी विधानसभा चुनाव में प्रोफेशनल्स की भूमिका होगी महत्वपूर्ण: आदित्य

admin

Leave a Comment