झारखण्ड राँची

टीडीएस नॉलेज सत्र का आयोजन, विशिष्ट अतिथि प्रो गोपाल पाठक ने ईमानदारी व सत्यनिष्ठा पर अड़िग रहने की कही बात

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राँची प्रेस क्लब में शनिवार को टीडीएस नॉलेज सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे। इस अवसर पर उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सफलता के लिए ईमानदारी और सत्यनिष्ठा पर अडिग रहने की बात कही।

वहीं सत्र को पूर्वी क्षेत्र इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट के पूर्व चेयरमैन अजय दीप वाधवा ने भी संबोधित किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने टीडीएस के महत्वपूर्ण उपयोगों और इसके प्रायोगिक महत्व पर प्रकाश डाला।

इस सत्र में झारखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में नेशनल स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज की भूमिका और कार्यक्षेत्र पर पैनल डिस्कशन के दौरान विस्तृत चर्चा की गई।

Related posts

चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन 41 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन, कल समापन समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

admin

सीएमपीडीआई की सीएसआर पहल, चतरा में जरूरतमंदों को 500 कंबल वितरित

admin

अधिवक्ता धीरज कुमार ने बबन प्रसाद पर गोली चलाकर हत्या करने के प्रयास पर चिंता व्यक्त किया, कहा – “इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच हो”

admin

Leave a Comment