कसमार झारखण्ड बोकारो

टुसू पर्व पर बगदा मेन रोड में मां मेडिकल का शुभ उद्घाटन


कसमार (ख़बर आजतक) : टुसू पर्व के शुभ अवसर पर खैराचातर कसमार मुख्य मार्ग स्थित बगदा मेन रोड में मंगलवार को मां मेडिकल का शुभ उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष बबिता कुमारी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस मौके पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि मां मेडिकल के खुलने से क्षेत्र के लोगों को उचित दर पर दवाइयां एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उद्घाटन समारोह में डॉ. एन.सी. गोराई, सविता कुमारी, रमेश कुमार महतो, केदारनाथ महतो, सोनाराम महतो, बगदा मुखिया पति संजय कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य नीरज भट्टाचार्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा गयाराम महतो, प्रकाश महतो, सुजीत महतो, तुलसीदास महतो, लोबिन महतो, लक्ष्मण महतो, अशोक कुमार महतो, कपिलेश्वर महतो, प्रदीप महतो, दीपक महतो, अंकिता देवी, महेंद्र कुमार महतो, पुरन महतो, देव नारायण महतो, सूर्यकांत प्रसाद, पिंटू महतो, ब्रजेश महतो, अरविंद महतो, शिवचरण महतो एवं परमेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न

admin

सीएमपीडीआई एवं रामकृष्ण मिशन के बीच चिकित्सा उपकरणों को लेकर एमओयू

admin

15 नवंबर को कसमार के शिक्षाविद, डॉक्टर, प्रो, अधिवक्ता, इंजीनियर एवं अन्य ऊंचे ओहदे के लोग होंगे एक मंच पर, प्रखंड के महान विभूतियां को भी किया जाएगा याद

admin

Leave a Comment