कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो शिक्षा

टेट पास सहायक अध्यापक मिला मंत्री से सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (खबर आजतक) : बोकारो जिला टेट पास सहायक अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सूबे के मंत्री बेबी देवी से मिलकर अपनी मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन रविवार को सौंपा।इस दौरान संघ प्रतिनिधि मंडल के शिक्षकों ने अपनी चिर-परिचित मांगों से उन्हें अवगत करवाते हुए कहा कि दिवंगत जगरनाथ महतो का भी सपना रहा है कि हम पारा शिक्षकों को सम्मान जनक अधिकार मिलें।संघ प्रतिनिधि मंडल का अगुवाई कर रहे जिला सचिव अजय कुमार नायक, उपाध्यक्ष रीतलाल महतो ने कहा कि संघ अपनी मांगों को लेकर वीते 48 दिनों से राज्य भवन में आंदोलनरत है। लेकिन सरकार मामले पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है।जिसे लेकर सहायक अध्यापकों में रोष व्याप्त है।कहा कि सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली 50 प्रतिशत आरक्षण सीट पर सीधे समायोजन कर वेतनमान देने का प्रावधान है।ऐसा करने से सरकार के वित्तीय बोझ भी कमी आएगी ।मौके पर हरेंद्र प्रसाद,मो मानवर शाह, शंकर प्रसाद, प्रदीप कुमार महतो, सुभद्रा महतो, प्रेमचंद महतो , मनोज महतो, रामेश्वर महतो आदि मौजूद थे।

Related posts

केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस योजना में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज दर

admin

स्वांग कोलियरी के दुर्गा मंडप का पूजा पाठ के साथ उद्घाटन किया गया।

admin

31 दिसम्बर को सेवानिवृत होने वाले BSL कर्मचारियों के लिए एक “नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन

admin

Leave a Comment