झारखण्ड राँची

ट्राइबल लीडरशिप कार्यक्रम में राज्य के कुल 21 लोगों ने शामिल होकर किया राज्य का प्रतिनिधित्व

राँची(खबर_आजतक): महाराष्ट्र मुंबई के पंचगनी में आयोजित आठ दिवसीय ट्राइबल लीडरशिप कार्यक्रम में झारखंड से कुल 21 ट्राइबल लीडरशिप कार्यक्रम में शामिल होकर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया जिसमें राँची, लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, दुमका के आदिवासी समाज के लीडर शामिल हुए। पंचगनी एशिया प्लेटो इनोसिटिव ऑफ चेंज में 3 जुलाई से 10 जुलाई 2023 तक टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर के बैनर तले ट्राइबल लीडरशिप कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न आदिवासी समुदाय ने अपने अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य, सामाजिक परिवर्तन जैसे-शिक्षा, स्वरोजगार, भाषा संस्कृति और जल जंगल जमीन के विषयों को संक्षेप में रखा। क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाने का प्रण लिया। ट्राइबल लीडरशिप कार्यक्रम में भारत देश के 19 राज्य एवं 3 केंद्र शासित प्रदेश से 51 आदिवासी जनजाति समूह के 97 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम के दौरान जनजाति समुदाय के प्रतिनिधियों ने अपने जनजातिय पहचान की लड़ाई लड़ने एवं इसके अस्तित्व की रक्षा करने को लेकर संकल्प लिया। इस दौरान ट्राइबल लीडरशिप कार्यक्रम में आदिवासी छात्र संघ राँची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मनोज उराँव, आदिवासी छात्र संघ नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष महादेव उराँव, गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के संरक्षक नरेश कुमार बेसरा, जुवेल बिरजिया, रोज मेरी मिंज, मानती तिग्गा, मनोज कुजूर, डोबो चाकिया, दसमा दिग्गी, आशा पूर्ति, सुनील हेंब्रम, अरुप सरदार, बीआर सोरेन, बबलू उराँव, शैलेश कुजूर, सत्यजीत, लक्ष्मी हांसदा, ब्यूटी, प्रियंका, मोनिका टुडू, रामजीत गोंड आदि शामिल थे।

Related posts

बेरमो: हस्त लड़नी मजदूर संघ ने पूर्व विधायक से मिलकर की सीसीएल प्रबंधन की शिकायत

admin

भगवान जगन्नाथ का मंगल आरती और विधि विधान पूजा हवन के साथ पूजा अर्चना की गई

admin

हेमंत सरकार है विफल, बेरोजगार युवाओं को नियोजन मिला न बेरोजगार भत्ता

admin

Leave a Comment