Uncategorized

ठग ने बनाया धनबाद उपायुक्त का फर्जी फेसबुक अकाउंट

फेसबुक मेसेंजर के किसी भी मेसेज पर रिस्पांड नहीं करने की अपील

धनबाद: (ख़बर आजतक) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए किसी ठग ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है। इसके माध्यम से ठग दूसरों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा हैं। साथ ही फेसबुक मेसेंजर पर मेसेज कर रहा है।

इस संबंध में उपायुक्त ने आमजनों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या फोन नंबर से पैसों की मांग की जाती है या किसी प्रकार का प्रलोभन दिया जाता है या लिंक भेजी जाती है अथवा फेसबुक मेसेंजर पर मेसेज किया जाता है तो उसे तुरंत ब्लॉक करें और फेसबुक को रिपोर्ट करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से बचें।

इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या अपने निकटवर्ती थाना में दर्ज करा सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि ठग के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

Related posts

तीन प्रमंडल में होने वाला चुनाव बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होगा संपन्न: चैंबर

admin

आईईएल पुलिस ने पकड़ा कोयला लदा टेलर, चालक फरार

admin

पासवा का तीन दिवसीय अधिवेशन 2 जून से पुरी में, डॉ रामेश्वर उराँव करेंगे उद्धघाटन

admin

Leave a Comment