झारखण्ड धनबाद शिक्षा

डीएवी कोयलानागर में अन्तर्सदनीय संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता

धनबाद :डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के सभागार कक्ष में शैक्षणिक संवर्धन हेतु अन्तर्सदनीय संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।छात्राओं ने श्रीमद्भागवत, रामायण व वैदिक यज्ञ के मंत्रों का उच्चारण कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सह क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी झारखण्ड प्रक्षेत्र-सी के एन एन श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि जागृत करना व छात्राओं में वाचन कौशल, आध्यात्मिक विकास व आत्मिक विकास करना है। आगे उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता सोनीपत हरियाणा में रेसलिंग प्रतियोगिता में आकांक्षा कुमारी एवं पुष्पांजलि पाण्डेय, ताईकवांडो प्रतियोगिता में रजत गुप्ता तथा स्विंग प्रतियोगिता में आयुष सिंह को स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए तथा नकद पुरस्कार के रूप में 5001 रूपये का चेक पाकर हम सभी को गौरवन्वित करवाया।

वहीं दूसरी ओर अन्तर्सदनीय संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में विभा कुमारी नालंदा सदन की प्रथम, हर्षिता और मानस वलवी सदन की द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार पांडेय ने किया। वहीं निर्णायक भूमिका डॉ डी के सिन्हा एवं सुमोना ने किया। इस अवसर पर वरीय शिक्षक विष्णु दत मिश्रा, आर के श्रीवास्तव, विश्वजीत मण्डल, सुधांशु कुमार दीनबंधु, रोजी रानी, आर आर दास, अभिलाषा कुमारी, सचिन कर्मकार आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

पेटरवार : महिलाओं के सुंदरता को निखारने के लिए पूजा ब्यूटी पार्लर का हुआ उद्घाटन

admin

सुडोकू” और “गोलमाल है” प्रतियोगिता का आयोजन

admin

ESL Steel Limited organizes Inter-School Science Exhibitions to Increase Creativity and Inculcate Scientific Temper

admin

Leave a Comment