Uncategorized

डीएवी बरियातू और नीरजा सहाय डीएवी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : मानवाधिकार दिवस पर राजधानी रांची के डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू और नीरजा सहाय डीएवी में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डीएवी बरियातू में JHALSA और DLSA के संयुक्त तत्वावधान में विधिक साक्षरता क्लब द्वारा छात्रों को मानवाधिकार, किशोर न्याय अधिनियम, मुफ्त न्याय सहायता और दहेज हिंसा से सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। पंकज शर्मा और राजेश कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के संतोषजनक जवाब दिए।
प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने करुणा और संवेदनशीलता को मानवाधिकारों का आधार बताते हुए छात्रों को अपने मूल अधिकार जानने की प्रेरणा दी।

वहीं, नीरजा सहाय डीएवी में प्रार्थना सभा के दौरान भाषण, कविता, लघु नाटिका और क्विज़ के माध्यम से मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि यह दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ दूसरों के अधिकारों के प्रति भी संवेदनशील बनाता है।

Related posts

आदिवासियों व दलितों पर आए दिन हो रहे अत्याचार परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौन: राजेश कच्छप

admin

हटिया और पिस्का रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित

admin

गोमिया : सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

admin

Leave a Comment