झारखण्ड बोकारो

डीएवी सेक्टर-4 में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस


बोकारो (ख़बर आजतक) : लोकतंत्र की आत्मा और देश चेतना का राष्ट्रीय पर्व 77वां गणतंत्र दिवस डीएवी सेक्टर-4 विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री ए.के. सिंह, जीएम, एल एंड आर, बीएसएल बोकारो इस्पात द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान से पूरा परिसर देशभक्ति से गूंज उठा।


कार्यक्रम में कक्षा तीन से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर संविधान के मूल्यों का संदेश दिया। कक्षा दो की छात्रा अदित्री द्वारा प्रस्तुत ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गीत ने सभी को भावविभोर कर दिया।


मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। प्राचार्य श्री एस.के. मिश्रा ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। समारोह का समापन मिष्ठान वितरण के साथ

Related posts

झारखंड के 48 नगर निकाय चुनाव की घोसणा, निकायों में 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना

admin

रांची में दलित विरोधी बयान पर सियासी भूचाल, विजय शंकर नायक ने किया तीखा प्रहार

admin

उपायुक्त ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

admin

Leave a Comment