झारखण्ड बोकारो शिक्षा

डीएवी-6 के छात्र करण कुमार ने जेईई एडवांस (3357) में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया।

बोकारो (ख़बर आजतक): डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में जेईई एडवांस 2023 की परीक्षा में विद्यालय के होनहार छात्र करण कुमार ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। करण कुमार की पढ़ाई डीएवी विद्यालय में सातवीं कक्षा से प्रारंभ हुई थी। दसवीं बोर्ड 2021 की परीक्षा में करण कुमार ने विद्यालय में 94 . 6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। करण कुमार विद्यालय के कुशल शिक्षकों के निर्देशन में रहकर अपनी पढ़ाई व समय-समय पर शिक्षकों से सहयोग प्राप्त किया। उनके कुशल निर्देशन में रहकर करण कुमार ने जे.ई.ई. एडवांस परीक्षा में आल इंडिया 3357 रैंक प्राप्त किया तथा ओबीसी रैंक में 609 रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया। इस सफलता पर विद्यालय में खुशियों का माहौल व्याप्त है । विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने करण कुमार को इस सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामनाए व्यक्त की। विद्यालय परिवार की ओर से करण के पिता जी एवं माता जी को भी इस सफलता की शुभकामनाएं व्यक्त की । बचपन से ही होनहार छात्र करण सतत आगे बढ़ने के लिए प्रयत्नशील रहता था।

Related posts

20 सितम्बर को मुरी रेलवे स्टेशन में अनिश्चितकालीन रेल टेका जाएगा: शीतल ओहदार

admin

मंत्री सत्यानन्द भोक्ता एक दिवसीय दौरे पर पहुँचे हजारीबागलोगों को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: सत्यानंद भोक्ता

admin

रोटरी क्लब बोकारो की ओर से जरुरतमंद सब्जी विक्रेताओं के बीच किया गया छाता का वितरण

admin

Leave a Comment