झारखण्ड बोकारो

डीजीपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक

बोकारो : झारखंड पुलिस के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और प्रदेश के सभी चैंबर के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। बैठक का उद्देश्य दीपावली और छठ पूजा के दौरान प्रदेश की विधि व्यवस्था, साइबर क्राइम, ट्रैफिक जाम और अन्य समस्याओं पर चर्चा करना था।

बैठक में यह सुझाव दिया गया कि चास थाना परिसर को स्थानांतरित किया जाए, क्योंकि वर्तमान में यह चास बाजार में स्थित है, जहां हमेशा भारी ट्रैफिक जाम रहता है। इससे न केवल पुलिस कार्य में बाधा आती है, बल्कि आम जनता को भी परेशानी होती है।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ सदर चास प्रवीण कुमार सिंह, सिटी डीएसपी आलोक रंजन सहित चैंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी, महामंत्री राजकुमार जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, विनय कुमार सिंह आदि पदाधिकारी शामिल हुए।

डीजीपी ने सभी चैंबर के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान नागरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही ट्रैफिक जाम कम करने और साइबर अपराध पर निगरानी बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

यह बैठक प्रदेश के सुरक्षित और व्यवस्थित त्योहार समारोह सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related posts

गोमिया में बंधन बैंक शाखा का भव्य उद्घाटन, ग्राहकों को बेहतर सुविधा का भरोसा

admin

ऐतिहासिक मतों के साथ तीसरी बार जीत हाशिल करेंगे बिरंची नारायण : ढुलू महतो

admin

भाजपा प्रवक्ता अजय साह का हमला, इंडी गठबंधन को बताया “तुष्टिकरण गठबंधन”

admin

Leave a Comment