झारखण्ड धनबाद

डीटीओ ने की राजापुर परियोजना में 120 से अधिक भारी वाहनों की जांच

धनबाद (खबर आजतक):- जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने आज राजापुर परियोजना में भारी वाहनों की औचक जांच की।इस संबंध में उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 120 से अधिक भारी वाहनों की जांच की गई। इसमें वाहनों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, रोड टैक्स, फिटनेस, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, लोड, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सहित अन्य मानकों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि अब तक 40 वाहनों को जब्त किया गया है और आगे भी यह कार्रवाई जारी है। अभियान में लगभग 10 से 12 लख रुपए का जुर्माना प्राप्त होने का अनुमान है।औचक निरीक्षण में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह के साथ जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी भी मौजूद थे।

Related posts

सीएमपीडीआई अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वॉलीबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले

admin

कसमार में नाबार्ड का लाह की चूड़ी बनाने के प्रशिक्षण का उद्घाटन।

admin

दुःखद : गोमिया विधायक व मंत्री योगेंद्र प्रसाद के छोटे भाई भरत कपूर का निधन, शोक की लहर

admin

Leave a Comment