धनबाद निरसा

डीडीसी ने सामाजिक सुरक्षा के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिपोर्ट : सरबजीत सिंह

धनबाद (ख़बर आजतक) : उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने समाहरणालय परिसर से जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रथ को रवाना करने के बाद उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंड एवं पंचायतों का भ्रमण करेगा। इस दौरान महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक करेगा। इसका उद्देश्य हर योग्य व्यक्ति को योजना का लाभ प्रदान करना है।वहीं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री कुमार बंधु कच्छप ने कहा कि आज से लेकर 10 दिनों तक जागरुकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंड एवं पंचायतों का भ्रमण करेगा।इस दौरान लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार हितलाभ योजना इत्यादि के संबंध में जागरूक करेगा।इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री कुमार बंधु कच्छप, कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के श्री रंजीत कुमार शर्मा, श्री कृष्ण कुमार दान, प्रोमिला मालटो, मोहम्मद कादिर अंसारी, टिंकू चन्द्र दास, रंजीत तुरी व अन्य कर्मी मौजूद थे।

Related posts

धनबाद : अबकी बार चार सौ पार का आँकड़ा पार करेगी भाजपा: अमरेश सिंह

admin

2800 ग्रेड पे तक की पदोन्नति पर बनी है सहमति : ओ पी शर्मा

admin

झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन द्वारा झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के निधन पर शोक प्रकट किया

admin

Leave a Comment