झारखण्ड बोकारो शिक्षा

डीपीएस बोकारो के तबला शिक्षक मयंक को मिला भारतीय गौरव सम्मान

भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रभावशाली शिक्षण के लिए नवाजे गए, प्राचार्य ने दी बधाई

बोकारो (ख़बर आजतक) : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के संगीत शिक्षक मयंक कुमार भक्त ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के उत्थान को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत उत्तर प्रदेश की गैरसरकारी संस्था द फेयर विजन फाउंडेशन ने मयंक को भारतीय गौरव सम्मान से नवाजा है।

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य बच्चों को भी भारतीय शास्त्रीय संगीत में तबला की तालीम प्रभावशाली तरीके से दिए जाने को लेकर उन्हें यह सम्मान दिया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति फलक प्रदान किया गया है, जिसमें संगीत विधा को समृद्ध बनाए जाने की दिशा में उनके योगदान व समर्पण की सराहना की गई है। झारखंड से इस कैटेगरी में एकमात्र उन्होंने ही यह सम्मान पाया है। गुरुवार को विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने मयंक की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय परिवार सहित पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया। साथ ही, अपनी शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी प्रकार बेहतरी के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में तबला शिक्षक मयंक को विश्वरत्न सम्मान 2024 से भी नवाजा गया था। 26 वर्षीय मयंक को तबला-वादन के साथ-साथ गायन व नृत्य विधा की भी अच्छी जानकारी है। इसके पूर्व भी उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर टैलेन्ट हंट विजेता, टीचर इनोवेशन अवार्ड, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार, यूथ फेस्टिवल गोल्ड अवार्ड, स्वर संगम अवार्ड, दूरदर्शन-आकाशवाणी पुरस्कार सहित अन्य कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। विगत लगभग 10 वर्षों से वह तबला का शिक्षण के पेशे से जुड़े हैं। मयंक ने प्राचार्य डॉ. गंगवार के मार्गदर्शन एवं डीपीएस बोकारो परिवार के सहयोग के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है।

Related posts

ख़बर आजतक के 11वें स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करने पर श्री बैधनाथ राम, मंत्री, उत्पाद एवं शिक्षा विभाग (झारखण्ड सरकार) ने अपने संदेश में ख़बर आजतक के सफर को यूं ही सतत चलने की शुभकामनाएं दी है।

admin

पाकुड़ की आदिवासी बहन के साथ हुए गैंग रैप के आरोपियों को फाँसी दो: आरती कुजुर

admin

Graduation Ceremony at DPS Bokaro

admin

Leave a Comment