झारखण्ड राँची

डीपीएस रांची ने जमशेदपुर में स्टाफ पिकनिक का किया यादगार आयोजन


रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची द्वारा प्राचार्या डॉ. जया चौहान के प्रेरणादायी नेतृत्व में शिक्षण, प्रशासनिक एवं सहायक स्टाफ के लिए द वेव्स इंटरनेशनल रिजॉर्ट, जमशेदपुर में स्टाफ पिकनिक का आयोजन किया गया। डीपीएस रांची की 36 वर्षों की यात्रा में यह पहली बार था जब शहर से बाहर रिसॉर्ट में पिकनिक आयोजित हुई।
पिकनिक की शुरुआत सूर्य मंदिर में नाश्ते के साथ हुई, जहां स्टाफ सदस्यों ने शांत वातावरण में दिन की सकारात्मक शुरुआत की। इसके बाद रिसॉर्ट में मनोरंजक खेल, गतिविधियां, हाई टी, डीजे नाइट और बोनफायर का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा कि स्टाफ ही संस्था की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे आयोजन टीम भावना, एकजुटता और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे सकारात्मक कार्यसंस्कृति का निर्माण होता है और इसका लाभ विद्यार्थियों के समग्र विकास में भी दिखाई देता है।

Related posts

लगातार बारिश से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ा, दो रेडियल गेट खोले गए

admin

बोकारो : डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर-6 का समापन, सेक्टर-4 की शानदार सफलता

admin

वरिष्ठ पत्रकार संजीत कुमार दीपक पर जानलेवा हमला, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज

admin

Leave a Comment