रांची : डीपीएस रांची में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा XI में प्रवेश हेतु रविवार को एप्टीट्यूड टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा में पंजीकृत विद्यार्थियों में से 95 प्रतिशत से अधिक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह परीक्षा छात्रों की शैक्षणिक क्षमता के निष्पक्ष मूल्यांकन के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

इसी क्रम में विवेकानंद सभागार में पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्यालय की शैक्षणिक दृष्टि, मूल्य आधारित शिक्षा, पाठ्यक्रम संरचना, मूल्यांकन प्रणाली एवं छात्र सहयोग व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए विद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। करियर मार्गदर्शन सत्र एवं संवादात्मक प्रश्नोत्तर के साथ कार्यक्रम का समापन
