Uncategorized

डी.ए.वी. की समर्पणा नायक को अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान

राँची (ख़बर आजतक) : डी.ए.वी. बारियातू की दूसरी कक्षा की छात्रा समर्पणा नायक ने भुवनेश्वर में आयोजित अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। मंगलवार को विद्यालय की प्रातः कालीन सभा में समर्पणा ने हैरतअंगेज कराटे प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने कराटे के प्रति उसके समर्पण को सराहते हुए समर्पणा को सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। समर्पणा की सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

Related posts

18 आईपीएस का हुआ तबादला, चंदन सिन्हा बनाए गए राँची एसएसपी

admin

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में वीर बाल दिवस श्रद्धा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न

admin

गौरव सिंह के नेतृत्व में युवा काँग्रेस ने मणिपुर घटना के विरोध में मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह का किया पुतला दहन

admin

Leave a Comment